मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली
05-May-2025 4:28 PM
कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 5 मई।  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में संविधान बचाओ रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में तख्ती लिए कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान बचाओ के नारे लगा रहे थे।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली गांधी चौक से आरंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई राजीव गांधी चौक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेत्री पूर्व नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार लगातार संविधान को चोट पहुंचाने का काम कर रही है जिसका कांग्रेस डटकर मुकाबला कर रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सडक़ से लेकर सदन तक कांग्रेस का संघर्ष जारी है। रैली में शामिल कांग्रेस जनों ने जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट