मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

मनेन्द्रगढ़ जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण तय
21-Dec-2024 1:55 PM
मनेन्द्रगढ़ जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण तय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 21 दिसम्बर। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। 22 वार्डों वाली नपा मनेंद्रगढ़ में 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

सरदार पटेल वार्ड क्र. 1 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्र. 2 अनुसूचित जाति, शिवाजी वार्ड क्र. 3 अनुसूचित जाति (महिला), अंबेडकर वार्ड क्र. 4 सामान्य, चितरंजन वार्ड क्र. 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, मालवीय वार्ड क्र. 6 सामान्य, गांधी वार्ड क्र. 7 सामान्य (महिला), सुभाष वार्ड क्र. 8 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), गुरूनानक वार्ड क्र. 9 सामान्य (महिला), तिलक वार्ड क्र. 10 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र. 11, मौलाना आजाद वार्ड क्र. 12 एवं विवेकानंद वार्ड क्र. 13 सामान्य, नेहरू वार्ड क्र. 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, शास्त्री वार्ड क्र. 15 अनुसूचित जनजाति (महिला), रानी दुर्गावती वार्ड क्र. 16 सामान्य, भगत सिंह वार्ड क्र. 17 सामान्य (महिला), आजाद वार्ड क्र. 18, इंदिरा वार्ड क्र. 19 एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 20 अन्य पिछड़ा वर्ग, संजय वार्ड क्र. 21 अनुसूचित जनजाति एवं सेंट्रल हॉस्पिटल वार्ड क्र. 22 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर पंचायत झगराखंड

15 वार्डों वाली नगर पंचायत झगराखंड में तय किए गए आरक्षण में भगत सिंह वार्ड क्र. 1 को मुक्त रखा गया है। इसी क्रम में महात्मा गांधी वार्ड क्र. 2 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), विवेकानंद वार्ड क्र. 3 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), शिवाजी वार्ड क्र. 4 मुक्त, शास्त्री वार्ड क्र. 5 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), लक्ष्मी बाई वार्ड क्र. 6 अनारक्षित (महिला), महाराणा प्रताप वार्ड क्र. 7 मुक्त, इंदिरा गांधी वार्ड क्र. 8 मुक्त, अंबेडकर वार्ड क्र. 9 अनुसूचित जाति (महिला), नेहरू वार्ड क्र. 10 मुक्त, तिलक वार्ड क्र. 11 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), सरदार पटेल वार्ड क्र. 12 मुक्त, सुभाष वार्ड क्र. 13 अनुसूचित जनजाति (महिला), नानक वार्ड क्र. 14 अनुसूचित जाति (मुक्त) एवं राजेंद्र वार्ड क्र. 15 को अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर पंचायत नई लेदरी

15 वार्डों वाली नगर पंचायत नई लेदरी में वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। इसी क्रम में वार्ड क्र. 2 सामान्य (महिला), वार्ड क्र. 3 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्र. 4 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्र. 5, 6 व 7 सामान्य (मुक्त), वार्ड क्र. 8 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्र. 9 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्र. 10 सामान्य (महिला), वार्ड क्र. 11 सामान्य (मुक्त), वार्ड क्र. 12 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्र. 13 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्र. 14 अनुसूचित जनजाति (मुक्त) एवं वार्ड क्र. 15 सामान्य (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर पंचायत खोंगापानी

15 वार्डों वाली नगर पंचायत खोंगापानी में वार्ड क्र. 1 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्र. 2 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्र. 3 मुक्त, वार्ड क्र. 4 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्र. 5 मुक्त (महिला), वार्ड क्र. 6 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्र. 7 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्र. 8, 9, 10 एवं वार्ड क्र. 11 को मुक्त रखा गया है। इसी क्रम में वार्ड क्र. 12 मुक्त (महिला), वार्ड क्र. 13 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्र. 14 मुक्त (महिला) एवं वार्ड क्र. 15 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) रखा गया है।

नगर पंचायत जनकपुर

नगर पंचायत के रूप में पहली बार अस्तित्व में आए 15 वार्डों वाली नगर पंचायत जनकपुर के लिए तय किए गए वार्डों के आरक्षण में  वार्ड क्र. 1 को अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 2 व वार्ड क्र. 3 को अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्र. 4 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्र. 5 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्र. 6 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्र. 7 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्र. 9 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्र. 10 अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्र. 11 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्र. 12 अनारक्षित (महिला), वार्ड क्र. 13, 14 व वार्ड क्र. 15 को अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है। 

नगर निगम चिरमिरी

एमसीबी जिले की 40 वार्डों वाली नगर निगम चिरमिरी में 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जिन वार्डों को आरक्षित किया गया है उनमें वार्ड क्र. 26 व 27 (महिला), वार्ड क्र. 17, 20, व 30, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्र. 1, वार्ड क्र. 5 व 8 (महिला), वार्ड क्र. 15 एवं 16, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु वार्ड क्र. 7, 22 व 39 (महिला), वार्ड क्र. 2, 6, 10, 19, 23 व 31 तथा अनारक्षित वार्डों में वार्ड क्र. 3, 4, 13, 14, 18, 24, 25, 28, 29, 32, 34, 35, 36, 38 एवं 40 तथा वार्ड क्र. 9, 11, 12, 21, 33 एवं 37 अनारक्षित (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


अन्य पोस्ट