मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार व मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
19-Aug-2024 3:21 PM
नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार व मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 19 अगस्त।
नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार सिंह को स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा चिरमिरी के मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाड़ी का शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर ने की है।

शाला प्रबंधन विकास समिति का अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत संतोष कुमार सिंह और धर्मेंद्र त्रिपाठी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व जिले के प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि उनका प्राथमिकता रहेगा की स्कूल में व्यवस्था परिपूर्ण रहे, साथ ही बच्चों का शैक्षिक गतिविधियों के अलावा सह शैक्षिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़े इसके लिए हर संभव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट