मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 15 नवम्बर। कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा भक्तिभाव से की गई। बुधवार को सिविल लाईन स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश समाज के लोगों ने सपरिवार भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर पारिवारिक कुशल-क्षेम की कामना की।
कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भी चित्रगुप्त भगवान व कलम-दवात की पूजा की। पूजा के बाद हवन एवं महाआरती कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्री चित्रगुप्त पूजा में कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
पूजा को लेकर कायस्थ समाज में विशेष उत्साह देखा गया।
चित्रांश समाज के अनुसार चित्रगुप्त महाराज का पूजन सुख-समृद्धि एवं समाज के कल्याण हेतु किया जाता है। इसके अलावा उक्त पूजा के उपलक्ष्य पर समाज द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान में सत्येंद्र सिन्हा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, सुखसागर सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, बबलू, अरविंद श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, श्रीमती रंभा सिन्हा, सुषमा श्रीवास्तव, रिंकी श्रीवास्तव , स्नेहा श्रीवास्तवसहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हुए।


