मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
मनेन्द्रगढ़, 31 अक्टूबर। स्थानीय गुजराती समाज के भवन में असाटी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक जन शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर आरती के साथ की गई। इसके पश्चात अंशिका गुप्ता के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह के अतिथि कल्पना गुप्ता सह सचिव राष्ट्रीय महिला समिति, अभिलेख गुप्ता अध्यक्ष महिला समिति और हरीश गुप्ता अध्यक्ष पुरुष समिति रहे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक संतोष गुप्ता, भगवानदास गुप्ता, छोटेलाल असाटी, सावित्री गुप्ता, माया गुप्ता और सविता गुप्ता का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। समारोह में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समाज की महिलाओं के द्वारा डांडिया खेला गया साथ में सभी
लोगों ने हौजी गेम का भी आनंद उठाया। सामाजिक बंधुओं ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और सामाजिक एकता पर बल दिया। समारोह में विनय गुप्ता, अनीश गुप्ता, सतीश गुप्ता, उमेश गुप्ता, काशिश असाटी, मनीष गुप्ता, गौरव बंसल, रोहित गुप्ता, हर्ष नायक, पीयूष गुप्ता, सुमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता के अलावा महिला समिति की भावना गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, हेमलता गुप्ता, रश्मि असाटी, अनामिका गुप्ता, स्वाति गुप्ता एवं पिंकी गुप्ता उपस्थित रहीं।


