मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

कांग्रेस विधायक को बदलने का मन बना चुकी है जनता - रघुवर दास
06-Oct-2023 8:52 PM
कांग्रेस विधायक को बदलने का मन बना चुकी है जनता - रघुवर दास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 6 अक्टूबर।
कांग्रेस राज में केवल लूट पाट, कोयला, शराब दलाली, पीएससी घोटाला, अवैध कारोबार की बाढ़ सी आ गई है, इस बार इस प्रदेश की कांग्रेस की सरकार और यहां के कांग्रेस विधायक को बदलने का मन यहां की जनता बना चुकी है।

उक्त बातें खडग़वां जनपद मैदान में गत दिवस भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना एवं आमसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा ही गांव गरीब किसान की चिंता की है 1998 में अटल जी ने कहा था कि भारत गांवों का देश है और गांवों को शहरों से जोडने का काम 50 सालों में कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। अटल जी ने गांवों को शहरों से जोडने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का शुभारंभ किया। आज मैं कहीं भी जाता हूं तो देखता हू कि गांव अब शहरों से जुड़ चुके है। लेकिन अटल जी की सरकार जाने के बाद 10 सालों तक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का हाल बेहाल हो गया था। 2014 से मोदी सरकार आने के बाद सडक़ों का जाल गांव-गांव तक तेजी से फैला है, जिससे गांवों को विकास के रास्ते में तेजी से आगे बढऩे का अवसर प्राप्त हुआ है। 

गरीबों को छत प्रदान करने की मोदी जी के महती योजना और गरीबों के साथ छल करने का काम भूपेश सरकार ने किया है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों तक पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना की शुरूवात मोदी सरकार ने किया लेकिन दुर्भाग्य यह है कि भूपेश सरकार में जल जीवन मिशन का काम अत्यंत ही खराब स्थिति में है। मनरेगा के माध्यम से प्रत्येक गौठानों में 19 लाख रूपए के काम कराये गये। 

केंद्र के द्वारा दिये गये मनरेगा के पैसों का पूरी तरह से कांग्रेस राज में दुरूपयोग किया गया है। गौ माता के नाम पर इस परियोजना में जो घोटाला कांग्रेस सरकार ने किया है उसका पाप भी कांग्रेस को लगेगा। आज इस कांग्रेस की सरकार से भूपेश बघेल से प्रदेश की जनता को हिसाब लेना होगा, भूपेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। 

कांग्रेस की सरकार आजादी के बाद 60 सालों तक नहीं कर पाई थी, और लोगों के सपनों का मात्र शोषण किया, वो भाजपा की सरकार ने कर दिखाया, इसी तरह देश की बहन बेटियों के लिए मोदी सरकार ने एक सफल अभियान चलाया, और आज देश भर में बहन बेटियों को उच्च शिक्षा मिल रही है और देश की बेटियां पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन कर रही हैं, चाहे वो भारतीय सेना हो चाहे चिकित्सा क्षेत्र हो चाहे खेल कूद हो चाहे जल सेना हो आज देश की बेटियां हर जगह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। किसी भी सरकार ने देश की बेटियों के लिए कभी नहीं सोचा मगर मोदी सरकार में बेटियों को आरक्षण मिला और देश की बेटियां आज सर्व जगत में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं, जो काम आजादी के बाद से कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई वो काम मोदी जी के सरकार ने कर दिखाया।

इस दौरान पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 सालों में चारों ओर विकास के कार्य हुए है। हमारे ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो यहां मोदीजी के द्वारा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सालाना 6 हजार रूपए सीधे उनके खाते में मिल रहे है। वहीं धान का समर्थन मुल्य केंद्र की मोदी सरकार ने 2200 रूपए क्विंटल होने से किसानों को उनके फसल उचित लाभ मिल पा रहा है। 

आम सभा को जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, जिला मंत्री अरुणोदय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू के द्वारा भी संबोधित किया गया। 

इस आमसभा में कोरिया जिलाध्य पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनमति उर्रे, महामंत्री रामलखन सिंह, रघुनंदन यादव, मनीष खटिक, संजय गुप्ता, राजेंद्र दास, मनोज केशरवानी, चंदन सिंह सहित पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट