मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
मनेन्द्रगढ़, 18 मई। सविप्रा उपाध्यक्ष भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की पहल पर नगर पंचायत खोंगापानी में बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर 55 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधायक कमरो ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में चहुंओर प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक की पहल पर बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों हेतु राशि मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों ने राज्य शासन व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्वीकृत राशि से नगर पंचायत खोंगापानी के एकता नगर वार्ड क्र. 4 स्थित मुक्तिधाम में 10 लाख की लागत से शेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बता दें कि मुक्तिधाम में लंबे समय से शेड निर्माण की मांग की जा रही थी। उक्त कार्य के लिए राशि मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। इसी प्रकार इसी वार्ड में पालकीमाड़ा स्थित तपोभूमि में 35 लाख 7 हजार की लागत से आकर्षक गार्डन का निर्माण होगा। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्र. 6 स्थित पोखरी दफाई में 10 लाख 88 हजार की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।


