मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
पीएम मोदी के मन की बात सुनी भाजपाईयों ने
30-Apr-2023 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मनेन्द्रगढ़, 30 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मनेन्द्रगढ़ द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड कार्यक्रम बूथ क्र. 10 मंगल भवन में रखा गया जहां उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री की मन की बात का श्रवण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता अधिवक्ता आशीष सिंह, वार्ड पार्षद जफरून्निशा शाह, जमील शाह, नरेंद्र सिंह रैना, भाजयुमो जिला विशेष आमंत्रित सदस्य इरशाद अंसारी, जिला भाजयुमो कोषाध्यक्ष जलील शाह, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, सूरज चंदेल, अमित चंदेल, प्रखर जायसवाल, राहुल केशरवानी, राहुल शर्मा, किसान बुनकर, आर्यना गुप्ता, वशु यादव एवं गोविंद साहू सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


