मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 25 अप्रैल। कलेक्टर पीएस धु्रव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का सर्वे कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन का महत्वाकांक्षी सर्वेक्षण कार्य 1 अप्रैल से राज्य भर में प्रारंभ किया गया है जिसकी समय-सीमा 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।
जिले में कुल 70 हजार परिवारों के सर्वे का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 71 हजार 106 परिवारों का पंजीयन किया गया है। कुल 101 प्रतिशत से अधिक परिवारों का सर्वे कार्य किया गया है जो प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में सर्वेक्षण कार्य पूर्णता की ओर है। जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है जो घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों का पंजीयन करते हैं। कलेक्टर के नियमित मार्गदर्शन में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कलेक्टर लगातार फील्ड में जाकर प्रगणकों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं जिसका यह सुखद परिणाम मिला है। जिले का नाम सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में सर्वोच्च स्थान पर आ गया है।


