मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

विधायक, महापौर के प्रयास से बहुप्रतीक्षित सडक़ मार्ग का कार्य आरंभ
03-Apr-2023 8:32 PM
 विधायक, महापौर के प्रयास से बहुप्रतीक्षित सडक़ मार्ग का कार्य आरंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 3 अप्रैल। नगर पालिक निगम चिरमिरी में विकास की रफ्तार को तेज करने और जनता को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, चिरमिरी निगम महापौर कंचन जायसवाल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। वे  अपने-अपने क्षेत्र में जर्जर सडक़ों को डामरीकृत, बी.टी.रोड निर्माण के तहत उसका मरम्मतिकरण का कार्य करवा कर जनता को आवागमन के क्षेत्र मे सुविधा उपलब्ध करा रहे है।

इसी क्रम में गेल्हापानी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जर्जर सडक़ मार्ग को बी.टी. रोड़ नवीनीकरण के तहत डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है। गेल्हापानी मुख्यमार्ग से बैकुंठपुर रोड़ तिराहा तक 25.00 लाख की लागत से बनने वाली निर्माणधीन सडक़ का मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, निगम महापौर कंचन जायसवाल ने कार्यस्थल का जायजा लिया। 

विधायक डॉ.विनय ने पूर्व सरकार ने 15 वर्षो के कार्यकाल में जिन कार्यो की मांग ने जोर पकड़ लिया था, उस पर यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौन साध रखा था, पर सरकार बदलते ही  कांग्रेस की सरकार आते ही कठिन कार्यों को आसानी पूरा किया जा रहा और जनता की मांगों को पूरा करने में हम हर संभव मुखर है।

महापौर कंचन जायसवाल ने बताया कि जर्जर हो चुकी सडक़ का निर्माण कार्य पूर्ण होने से यहां के रहवासियों सहित आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने गेल्हापानी के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि शहर विकास के लिए  आप लोगों के साथ मिलकर लड़ाई लडऩे में कोई कसर नहीं छोडूंगी।

 


अन्य पोस्ट