मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
01-Apr-2023 8:20 PM
41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 1 अप्रैल। कन्यादान जीवन के सबसे बड़े दान में से एक है। मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात है।

उक्त बातें शनिवार को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के सुरभि पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कही। उन्होंने नव विवाहित दंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर अतिथि विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कलेक्टर पीएस धु्रव, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी, जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला पंचायत सभापति ऊषा सिंह करयाम, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, नगर पंचायत झगराखंड अध्यक्ष रजनीश पांडेय, नई लेदरी अध्यक्ष सरोज यादव, खोंगापानी अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, नपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, झगराखंड उपाध्यक्ष सत्तार अली, नई लेदरी उपाध्यक्ष इंद्र कुमार पटेल, खोंगापानी उपाध्यक्ष राजाराम कोल, डीएफओ लोकनाथ पटेल, सीएमएचओ डॉ. सुरेश तिवारी, एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीओपी राकेश कुर्रे, डीईओ अजय मिश्रा, बीईओ सुरेंद्र जायसवाल, तहसीलदार अशोक सिंह, श्रीकांत पांडेय, मंडी उपाध्यक्ष अज्जू रवि, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा कुजूर सहित राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, महिला मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में 41 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। उपस्थित जनों ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।


अन्य पोस्ट