मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

बबीता तीसरी बार महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
10-Feb-2023 7:06 PM
बबीता तीसरी बार महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 10 फरवरी।
अविभाजित कोरिया जिले से एक बार फिर जिले की वरिष्ठ महिला नेत्री पार्षद नगर निगम चिरमिरी बबीता सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं।

ये तीसरी बार होगा कि बबीता सिंह का मनोनयन प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठापूर्ण पद पर किया गया हैं। कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की अनुशंसा से बबीता सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। बबीता की पहचान जिले की तेजतर्रार महिला नेत्री में की जाती हैं। वे पूर्व में कोरबा एवं सरगुजा लोकसभा की प्रभारी रह चुकी हैं।

ज्ञात हो कि बीते दिनों राजधानी से सचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस सुनीता सहरावत के हस्ताक्षरित छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई, जिसमें अविभाजित कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम की कांग्रेस पार्षद बबीता सिंह की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई। 

नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबीता सिंह ने कांग्रेस संगठन में मिले महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं समस्त कांग्रेस जनों के प्रति आभार ज्ञापित कर कहा कि वे पूर्णनिष्ठा से कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण पद में कोरिया एवं नवगठित एमसीबी जिले से एकमात्र बबीता को जगह मिली हैं।


अन्य पोस्ट