महासमुन्द

मारुति कम्प्यूटर मोबाइल एवं च्वाइस सेंटर से 43 हजार का सामान पार
21-Jul-2021 8:59 PM
मारुति कम्प्यूटर मोबाइल एवं च्वाइस सेंटर से 43 हजार का सामान पार

महासमुंद, 21 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 खल्लारी मेन रोड स्थित कम्पयूटर व च्वाइस सेंटर की दुकान में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर 43 हजार रुपए के सामानों को चुरा लिया है। खल्लारी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। 

घटना 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की हरकत कैद है। मालूम हो कि इसी दिन ऑटो पाट्र्स व रेडियम दुकान में भी चोरी हुई थी। 
थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चुरकी निवासी गोविंद पटेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मारुति कम्प्यूटर मोबाइल एवं च्वाइस सेंटर की दुकान है। बीते 15 जुलाई रात 8 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था। दूसरे दिन 16 जुलाई सुबह साढ़े दस बजे दुकान खोला तो देखा कि छत की टिन कटी हुई थी। 

अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश कर 2 हजार रुनए नगदी, 200 नग हाथ घड़ी कीमत 25 हजार रुपए,  7 नग बैटरी कीमत 15 सौ रुपए एवं रिपोरिंग के लिए आए 9 नग मोबाइल कीमत लगभग 12 हजार रुपए कुल 40 हजार 500 रुपए को चोरी कर लिया है। अज्ञात चोरों ने इसके बाजू के वैल्डिंग दुकान में भी प्रवेश कर इसी रात गल्ले से नगदी रकम 1000 रुपए व ग्लेंडर मशीन 1 नग कीमत 1500 कुल 2500 रुपए को चोरी कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की तस्वीरों के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 


अन्य पोस्ट