महासमुन्द

बाबरा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
11-Jul-2021 6:43 PM
बाबरा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जुुलाई।
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, व शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल के नेतृत्व मेें कांग्रेस भवन महासमुंद में भव्य स्वागत किया गया। श्री बाबरा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव अमरजीत चांवला भी पहुंचे थे। 

कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने दौरे के विषय में बताया कि खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक लेने के लिए छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने महासमुंद पहुंचकर सर्वप्रथम कांग्रेस भवन में रूक कर कंग्रेसजनों से मुलाकात की तथा अपना परिचय एक आम कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में दिया।

 इस दौरान जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हुलास गिरि गोस्वामी, ब्रिजेन बंजारे, शहर महामंत्री व ऐल्डरमैन गुरमीत चांवला, सोमेश दवे, विजय साव, गौरव चंद्राकर, शहर महामंत्री बादल मक्कड़, जिला कार्यकारणी सदस्य नितेंद्र बेनर्जी, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन आदि उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट