महासमुन्द

राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा
09-Jul-2021 7:03 PM
राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

महासमुंद, 9 जुलाई। राजस्व के कामकाज और लम्बित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व प्रकरणों की सुनवाई में और तेजी लाएं। बैठक में जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के 7580 जाति प्रमाण.पत्र का अनुमोदन किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में 7500 वर्गफुट तक शासकीय भूमि का आबंटन एवं नियमितीकरणए आबादी एवं नजूल पट्टो की भूमि को फ्री होल्ड करना, नए आबादी पट्टों का वितरण, स्लम पट्टों का नवीनीकरण, वनाधिकार पत्रों की समीक्षा, ऋण पुस्तिका वितरण, जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा, भू.आबंटन नगरीय एवं ग्रामीण, भू.अर्जन प्रकरणों के निराकरण एवं मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर जोगेंद्र कुमार नायक, सुनील कुमार चन्द्रवंशी, सीमा ठाकुर, ऋतु हेमनानी आदि  शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट