महासमुन्द
बेलसोंडा से आरंग महानदी स्टेशन के बीच विद्युतीकरण का स्पीड ट्रॉयल
07-Jul-2021 5:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 जुलाई। बेलसोंडा से आरंग महानदी स्टेशन के बीच विद्युतीकरण व दोहरीकरण का इन स्टेशनों के बीच आज स्पीड ट्रॉयल हुआ। दक्षिण-पूर्व वृत कोलकाता से रेल संरक्षा आयुक्त सीआरएस की टीम आज गुरूवार की सुबह 8 से शाम 6 बजे तक स्पीड ट्रॉयल का परीक्षण कर रही है। टीम से ओके रिपोर्ट मिलते ही टिटलागढ़ से आरंग तक दोनों ट्रैक पर गाडिय़ों का परिचालन शुरू हुआ। वर्तमान में टिटलागढ़ से बेलसोंडा तक दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। पूर्वी तट रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी त्रिबिक्रम सेठ ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण-पूर्व वृत, कोलकाता के एस मित्रा 8 जुलाई को संबलपुर मंडल के टिटलागढ़ आरंग महानदी सेक्शन में बेलसोंडा-आरंग महानदी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे