महासमुन्द

शराब का अवैध परिवहन, 2 गिरफ्तार
07-Jun-2021 6:05 PM
शराब का अवैध परिवहन, 2 गिरफ्तार

महासमुंद, 7 जून। भंवरपुर चौकी की टीम ने ओवरब्रिज के पास एक महिला व पुरुष को महुआ शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। इसके पास से 37 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 6 हजार रुपए आंकी गई है। 

महुआ शराब का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम परसदा निवासी नरेश बाघ व गंगा बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ये दोनों बाइक सीजी 06 जीएस 5580 में शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे।
 


अन्य पोस्ट