महासमुन्द
दो जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर दान
25-May-2021 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 मई। कोरोना महामारी के दौर में कोविड सेंटर पिथौरा को मिल रहे जन सहयोग की कड़ी में सोमवार को अविभाजित अ_ारहगुड़ी संकुल के शिक्षकों ने दो जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर दान स्वरूप प्रदान किया। संकुल के शिक्षकों ने कहा है कि आपदा काल में जरूरत के हिसाब से आगे भी सहयोग का सिलसिला जारी रहेगा। हायर सेकेण्डरी स्कूल भिथीडीह के व्याख्याता द्वारिका पटेल ने बताया कि अ_ारहगुड़ी संकुल केंद्र में पदस्थ शिक्षकों के सहयोग से लगभग 40 हजार मूल्य के दो जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर पिथौरा एसडीएम राकेश गोलछा को सौंपे गए। इस अवसर पर एबीईओ लीलाधर चौधरी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे