महासमुन्द

चाकू दिखा मोबाइल लूट, 2 बंदी
15-Nov-2026 4:22 PM
चाकू दिखा मोबाइल लूट, 2 बंदी

महासमुंद, 15 नवंबर। पिथौरा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और एक चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम बिछिया टांडापारा निवासी निमेश कुमार राठौर (21) ने शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को रायपुर जाते समय काठी ढाबा के पास दो युवकों ने चाकू दिखाकर रुपए मांगे और मोबाइल लेकर चले गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रजिन्दर सिंह (21), निवासी टप्पा सेवैया और नवीन दीवान (19), निवासी बस्तीपारा, पिथौरा को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। रजिन्दर के कब्जे से रियलमी मोबाइल और नवीन के पास से चाकू जब्त किया गया। दोनों को 14 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट