महासमुन्द

छापे, शराब जब्त, 3 बंदी
10-Nov-2026 6:33 PM
छापे, शराब जब्त, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 नवम्बर। महासमुंद जिले के पचरी गांव में तीन जगहों पर पुलिस ने छापा मारकर 100 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 20 हजार रुपए, तालाब के अंदर पानी में दबाकर रखे करीब 3000 किलो महुआ लाहन पास बरामद किया है। भारी मात्रा में मिले महुआ लाहन पास को मौके पर ही नष्ट किया गया। बिक्री वास्ते रखे भारी मात्रा में हाथ भट्टी निर्मित अवैध महुआ शराब सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

6 नवम्बर को थाना पटेवा पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना पर तीन अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापामारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में चेतन कुर्रे, प्रमोद कुमार सेंगर तथा जयशंकर मारकंडे सभी ग्राम पचरी थाना पटेवा शामिल हैं।


अन्य पोस्ट