महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 नवंबर। स्थानीय मंगल भवन परिसर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक संपत अग्रवाल रहे, जिनका स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
विधायक संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित जनों को मिठाइयां और उपहार भी भेंट किए गए।
विधायक ने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र जनता के सहयोग से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, सडक़ों, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताते हुए विकास कार्यों को और गति देने की बात कही।
समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, संयोजक बसना विधानसभा डॉ. एन. के. अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष बसना डिलेश्वरी मिलाप निराला, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, अध्यक्ष जनपद पिथौरा उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे , उपाध्यक्ष जनपद पिथौरा ब्रम्हानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि, सदस्य जनपद पुरुषोत्तम धृतलहरे, जिला पं. सभापति जगमोती भोई, अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा,मण्डल अध्यक्ष बसना नरेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष जनपद पं. बसना मोहित पटेल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, मण्डल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश भोई, विधायक प्रतिनिधि एवं पत्रकार सुखदेव दास वैष्णव,सुशीला अंबु पटेल,धनमाली साव, एन. एल. भोई,कोलता समाज सभापति थबीर साहू,खोलबाहरा निराला,सुशील चौधरी,हिरेनंद कश्यप,त्रिलोचन नायक,रामचंद्र अग्रवाल ,पत्रकार, ग्रामीणजन, कार्यकर्ता सहित नेतागण उपस्थित रहे।