महासमुन्द

नपा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, नगर विकास पर चर्चा
31-Oct-2026 7:18 PM
नपा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, नगर विकास पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 अक्टूबर। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर नगर विकास एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान अध्यक्ष श्री साहू ने महासमुंद नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना विस्तार, सडक़, नाली, पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही नगर के सौंदर्यीकरण, नए वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका महासमुंद के विकास कार्यों की सराहना करते हुए शासन स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि महासमुंद को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शासन के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।


अन्य पोस्ट