महासमुन्द

कबड्डी में सरेकेल की टीम विजेता
27-Oct-2026 7:37 PM
कबड्डी में सरेकेल की टीम विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 अक्टूबर। समीप के ग्राम सरगतोरा में जय सरारी कबड्डी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरेकेल और ठाकुरिपाली की टीम का फाइनल मैच रोमांचक रहा। सरेकेल की टीम विजेता बनी।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पिथौरा, अध्यक्षता  खेदू राम पटेल सरपंच, कसही बाहरा , विशेष अतिथि सोमकान्त यादव ,घनश्याम यादव, राकेश ध्रुव, सालिक राम यादव, नंदकुमार ध्रुव, बसन्त यादव, टीका राम यादव उपस्थित थे।

पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा मुकेश यादव ने कहा-यह खेल टीम भावना से खेले जाने वाला खेल है, इसे भाई चारा व प्रेम से खेलना चाहिए, आपसी द्वेष के साथ नहीं। प्रत्येक खिलाड़ी में खेल भावना होना चाहिये। यह पारम्परिक खेल अब  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुका है। इससे शारिरिक , मानसिक बौद्धिक, स्तर में सुधार होता। खेल मनुष्य जीवन के एक कड़ी के रूप में है, इससे जीवन स्वस्थ व प्रसन्नचित रहता है। इस प्रकार के खेल आयोजन से गांव की एकता ,भाई चारा, प्रेम प्रदर्शित होता है। ऐसे आयोजन से बच्चे प्रेरित होकर आगे बढऩे का प्रयास करते हैं। युवा पीढ़ी के लिए खेल आवश्यक है, इसके माध्यम से अपने समय का सदुपयोग कर,इसमें अपना भविष्य बना सकते है।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10000, व कप के  साथ सरेकेल की टीम ने जीत का परचम लहराया। द्वितीय पुरस्कार 7000,व शील्ड, ठाकुरिपाली की टीम ने, तृतीय पुरस्कार 5000 ,व शील्ड पेंड्रावन की टीम ने, चतुर्थ पुरस्कार 3000व शील्ड सरगतोरा ने ,पंचम पुरस्कार 2000 व शील्ड हरदी ने, षष्टम पुरस्कार  1000 व शील्ड सरगतोरा ने जीते। इनकेअलावा अन्य पुरस्कार भी रखे गए थे।

इस अवसर पर सोमकान्त यादव,घनश्याम यादव,सालिक राम यादव,नंद कुमार ध्रुव ,देशी लाल खडिय़ा, बसन्त यादव,लाभो राम यादव,लोकनाथ पटेल, भुनेश्वर यादव,मंगलू बरिहा,नोमेस पटेल, मनबोध बरिहा मिथलेश पटेल ,रोहित पटेल,परस राम ,कुलेश्वर बरिहा,डीगास्टर, हरीश कुनाल, शिवा, डुमेश्वर अगनु दिनेश,संतोष यादव, ,विष्णु पटेल, सहित बहुत से ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट