महासमुन्द

शिक्षक प्रकाश तिवारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह
26-Oct-2026 7:17 PM
शिक्षक प्रकाश तिवारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह

महासमुंद, 26 अक्टूूबर। महासमुंद वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर एक  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के मैनेजर रेव्ह.फ ादर जॉर्ज कवालम ने श्री तिवारी के दीर्घकालीन सेवाभाव, अनुशासन, निर्देशन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 शाला के प्राचार्य रेव्ह. फ ादर थैनीस राज ने श्री तिवारी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपने अपने दिल और आत्मा से इस स्कूल को समय दिया है। मैं महसूस कर सकता हूं कि आपकी उपस्थिति ने इस संस्था को कुछ अलग बना दिया है। संस्था के प्रति आपका समर्पण भाव और लगाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपने जिस जिम्मेदारी से अपने कार्यों को पूरा किया हैए वह निश्चय ही सराहनीय है।

इसी क्रम में शिक्षिका मिताली जैन, शिक्षक विकास शर्मा,छात्रा वंशिका ईदवानी,आर्या नंदेश्वर एवं तसनीम मिर्जा ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ष्31 साल तक मैंने इस संस्था में अनवरत सेवा की है। यहां की उपलब्धियां, मान-सम्मान और सबसे बढक़र यहां बने खूबसूरत रिश्ते हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज पद से जुदा हूं, रिश्तों से नहीं। जिम्मेदारी से जुदा हंू, यादों से नहीं। यह संस्था मेरे जीवन की एक खूबसूरत कहानी है। नौकरी खत्म हुई है सफर की यादें नहीं। रास्ते बदल गए हैं मगर यह रिश्ते नहीं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शाला परिवार की ओर से मैनेजर रेव्ह.फ ादर कवालम ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके सुखमय एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा लाइनी एंथोनी एवं छात्र शुभम रात्रे ने तथा आभार व्यक्त शिक्षक अवनीश श्रीवास्तव ने किया।


अन्य पोस्ट