महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूूबर। वार्ड क्रमांक 19 स्थित बेलदार पारा में लंबे समय से मांग की जा रही सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद प्रीति बादल मक्कड़ के साथ विधि-विधान से किया। भूमिपूजन के साथ ही वार्डवासियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करना हमारा लक्ष्य है। बेलदार पारा में सडक़ की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग आ रही थी। पार्षद के प्रयासों से आज इस कार्य की शुरुआत हो रही है। आने वाले समय में वार्ड की अन्य समस्याओं का भी चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा। वार्ड पार्षद प्रीति बादल मक्कड़ ने भी कहा कि इस रोड के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
भूमिपूजन में सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद शुभ्रा शर्मा, नीरज चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, चंद्रशेखर बेलदार,विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी सहित वार्डवासी रेखराज श्रीवास्तव,नानू खान, अनीश राजवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।