महासमुन्द
खेत से लौटते तेंदुए का हमला, 2 जख्मी
26-Oct-2026 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 26 अक्टूबर। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भद्रासी में कल शाम खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे 2 ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। पिछलू बरिहा और शांति बरिहा खेत से वापस अपने घर की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हमले के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत है। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन अमले से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकडऩे की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे