महासमुन्द

दशहरा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नपाध्यक्ष हुए शामिल
22-Oct-2026 6:50 PM
दशहरा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नपाध्यक्ष  हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 22 अक्टूबर। ग्राम कोमाखान बागबाहरा में दशहरा अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि कोमाखान की इस धरती में अपनापन है। यहां के युवाओं में जो ऊर्जा और आयोजन के प्रति समर्पण काबिले तारीफ  है। दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें अन्याय के खिलाफ  एकजुट होकर लडऩे की प्रेरणा देता है। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को ग्रामीणों ने खूब सराहा। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट