महासमुन्द

कवियों ने तालियां बटोरी
19-Oct-2026 4:48 PM
कवियों ने तालियां बटोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द,19अक्टूबर।
स्थानीय वार्ड नं. इमलीभांठा अयोध्या नगर महामाया दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के रसखान कहे जाने वाले सुप्रसिद्घ कवि मीर अली मीर की कविताओं को सुनते भक्त जन देर रात झूमते रहे। इसमें  मीर अली मीर के साथ संजय कबीर शर्मा रायपुर, ईश्वर साहू आरुग बेमेतरा, शशि तिवारी महुआ दुर्ग एवं स्थानीय कवि सुरेन्द्र अग्निहोत्री, टेकराम सेन चमक आमंत्रित थे।
कवियत्री शशि तिवारी महुआ ने आदिशक्ति की आराधना विभिन्न श्रृंगार एवं प्रेम आच्छादित गजलों से की। बेमेतरा से पधारे ईश्वर साहू आरुग ने शहीद वीर नारायण पर प्रस्तुत दी। कवि सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने पैरोडी एवं गजलों से खूब हंसाया। संचालन संजय कबीर शर्मा ने व्यक्त किया। अपने चिरपरिचित अंदाज में कवि मीर अली मीर ने नंदा जाही का रे ने खूब तालियां बटोरी।
 स्थानीय कवि टेकराम सेन चमक ने कवियों का परिचय कराया। कहा कि दुनिया का सहारा क्या लेना तेरा एक सहारा काफी है। उत्कृष्ट संचालन के लिये कवि मीर अली मीर ने टेकराम सेन को सम्मानित किया।
आयोजन समिति की ओर से सुनैना पप्पू ठाकुर पार्षद वार्ड नं.3,धर्मेन्द्र महोबिया, प्रवीण पीन्टू खन्ना, किशोरधर दुबे, अनमोल पांडेय, वीरेन्द्र साहू, अनमोल चंद्राकर,अंकित नंद, देवेन्द्र देवांगन, विव डेनियल, सूर्यकांत ठाकुर, अकरम खान, सोमनाथ कन्नौजे, अमित देवांगन, बॉबी ध्रुव, धनंजय ध्रुव, लक्की गुप्ता, अभिषेक पांडेय ने कवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, राहुल आंवड़े, पीयूष साहू, सीता टोंडेकर,मीना वर्मा, अग्रज शर्मा आदि उपस्थित थे।  


अन्य पोस्ट