महासमुन्द

ओडिशा टीम के बाइक राइडर्स का घंटेश्वरी मंदिर तिराहा सरायपाली-तुमगांव में स्वागत, एसपी-एएसपी शामिल हुए
18-Oct-2026 7:13 PM
ओडिशा टीम के बाइक राइडर्स का घंटेश्वरी मंदिर तिराहा सरायपाली-तुमगांव में स्वागत, एसपी-एएसपी शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 18 अक्टूबर। ओडि़शा टीम के बाइक राइडर्स का घंटेश्वरी मंदीर तिराहा सरायपाली में शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिलक एवं आरती के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, एसडीओपी सरायपाली चंद्रशेखर परमा तथा शासकीय महाविद्यालय बसना की प्राचार्य संध्या भोई ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को मजबूत करना तथा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाना है।

मालूम हो कि ओडि़शा टीम से आए बाइक राइडर्स निरीक्षक समर सिंह एवं विकास किशोर प्रधान के नेतृत्व में आगे बढ़ रही टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी दी। बाइक रैली ओडि़शा सीमा से महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में प्रवेश कर राष्ट्रीय राजमार्ग से आगे बढ़ते हुए बसना के बाद सांकरा, पिथौरा, झलप चौक, पटेवा होते हुए तुमगांव पहुंची।

यहां बच्चों एवं आम नागरिकों की उपस्थित में पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार ने बाइक रैली का स्वागत करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। पश्चात पुलिस अधीक्षक महासमुंद स्वयं उक्त बाईक रैली में शामिल हुए। इसके बाद  एवं रैली रायपुर जिले की सीमा की ओर रवाना हो गई। संपूर्ण कार्यक्रम में करीब 600 छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इसके बाद यह रैली रायपुर की ओर रवाना हुई।


अन्य पोस्ट