महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने की मां महामाया की पूजा-अर्चना
12-Oct-2026 7:20 PM
नपाध्यक्ष ने की मां महामाया की पूजा-अर्चना

महासमुन्द,12 अक्टूबर। नवरात्रि के पहले दिन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और समस्त नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां महामाया की कृपा से नगर में सुख शांति बनी हुई है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना का पर्व है जो हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।


अन्य पोस्ट