महासमुन्द
पिथौरा, 11 अक्टूबर। पिथौरा क्षेत्र के तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों—अंजली हायर सेकेंडरी स्कूल, रॉयल किड्स स्कूल (नयापारा) और माँ शांति इंग्लिश मीडियम स्कूल (लक्ष्मीपुर) में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के विचारों (अहिंसा, ईमानदारी, समानता, समाजवाद और एक ईंट, एक रुपया की परंपरा) को केवल अग्रवाल समाज तक सीमित न रखकर हर वर्ग और नई पीढ़ी तक पहुँचाना था, जिससे एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
रॉयल किड्स स्कूल में फैंसी ड्रेस, भाषण और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वक्ता के रूप में क्षमा गोयल और राजेश गोयल ने विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन, सामाजिक सहयोग और मानवता के संदेश से अवगत कराया। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में संदीप अग्रवाल, सतारायण अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, नर्मदा अग्रवाल, रैदास गोयल और विद्यालय के डायरेक्टर सुरेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।