महासमुन्द
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
07-Oct-2026 5:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय महासमुंद के संजय नगर 02 स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में कल आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, वृद्धजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि में पार्वती साहू, मीना वर्मा,सुुपरवाइजर शीला प्रधान, कुंती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे