महासमुन्द
महासमुंद, 5 अक्टूबर। महासमुंद पुलिस ने गांजा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी (गान्जा उपलब्ध कराने वाला, मुख्य सोर्स) को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना बागबाहरा का है जब एक हुंडई वर्ना कार से कुल 40.200 किलो गांजा कीमती 20 लाख रुपए बरामद कर गांजा परिवहनकर्ता 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से दूसरे राज्य में बैठे आरोपी के घर तक पहुंचकर पुलिस ने मुख्य सोर्स पाइंट को गिरफ्तार किया है।
उक्त मामले में फरार चल रहे मुख्य सोर्स आरोपी को शीरी दास ओडिशा के जिला नुवापड़ा थाना कोमना के सुकलूमुड़ी से गिरफतार कर महासमुंद लाया गया। मामला 9 फरवरी 2026 का है जब आरोपी सुमीत श्रीवास्तव दतिया मध्यप्रदेश एवं रीना भदौरिया मध्यप्रदेश एक हुंडई वर्ना कार में अवैध रूप से कुल 40.200 किलोग्राम गांजा कीमती 20 लाख रुपए परिवहन करते पकड़े गये।
घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई वर्ना कार, 2 मोबाइल को जब्त कर थाना बागबाहरा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य सोर्स पॉइंट फ रार सप्लायर का लोकेशन ज्ञात कर महासमुंद पुलिस की टीम को ओडि़शा भेजी गई। जहां पर आरोपी शीरी दास सुकलूमुड़ी थाना कोमना नुवापड़ा ओडि़शा को घेराबंदी का गिरफ्तार कर 3 अक्टूबर को जेल भेजा गया है।