महासमुन्द

पूर्व सांसद परसराम की जयंती पर प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी
02-Oct-2026 6:04 PM
पूर्व सांसद परसराम की जयंती पर प्रार्थना सभा व विचार-गोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व.परसराम भारद्वाज की जयंती के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.परसराम भारद्वाज की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसके पश्चात प्रार्थना सभा एवं विचार-गोष्ठी आयोजित की गई।

विचार-गोष्ठी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, शहर महामंत्री देवेश शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, शहर कांग्रेस सचिव राजेश नेताम ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने तथा धन्यवाद ज्ञापित शहर कांग्रेस सचिव बसंत चंद्राकर ने किया।

 इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, लक्ष्मी देवांगन, राशि महिलांग, शहर महामंत्री निर्मल जैन, सोमेश दवे समेत सैकड़ों की तादात में नागरिक उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट