महासमुन्द

श्रीराम स्मृति उपवन में मना वृक्षों का वार्षिक जन्मोत्सव
28-Sep-2026 3:52 PM
 श्रीराम स्मृति उपवन में मना वृक्षों का वार्षिक जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 28 सितंबर। महासमुंद जिले के खल्लारी स्थित श्रीराम स्मृति उपवन में गायत्री परिवार द्वारा संचालित वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत वृक्षों का वार्षिक जन्मोत्सव संस्कार एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वृक्षों को परिवार के सदस्य की भांति पूजित कर पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन और प्रकृति सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुए। आयोजन के माध्यम से आमजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।


अन्य पोस्ट