महासमुन्द
विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
26-Sep-2026 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले में 24 सितंबर को परिवहन, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आहुत कार्यक्रमों में जिले के 7 शैक्षणिक संस्थानों में नशामुक्ति की शपथ लेने वाले विद्यार्थियों में डाइट महासमुंद के 115, सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव के 175, चंद्रपाल डडसेना महाविद्यालय पिथौरा के 266, सरस्वती शिशु मंदिर बसना के 290, रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली के 280, विरेन्द्र बहादुर महाविद्यालय सरायपाली के 278, डा. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय बलौदा के 260 विद्यार्थी शामिल हैं। कुल 1664 विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे