महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 सितंबर।। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिथौरा में राष्ट्रव्यापी नमामि भारतम् अभियान के तहत वंदे मातरम का पूर्ण गीत गाया गया। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वर्षा के बावजूद विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा और कार्यक्रम अध्यक्ष पालक समिति के नंद कुमार साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि मनमीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि वंदे मातरम की रचना 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा की गई थी, जिसे भारत के राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
कार्यक्रम अध्यक्ष नंद कुमार साहू ने अपने संबोधन में वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक महत्व और उसके अर्थ की व्याख्या की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, वेद प्रकाश गोयल, बोधी राम चौधरी, प्रीतराम सूर्य, रजिन्दर सिंह, सुरेश ठाकुर, लखन निषाद, पुष्पकांत पटेल, नरेश सिंघल, लक्ष्मीकांत सोनी, आशीष शर्मा, बजरंग अग्रवाल, पत्रकार गौरव चंद्राकर, युवराज चौहान, विजय गुप्ता, यशवंत छाबड़ा, रौनक सलूजा, तेजस पंड्या, मनीष पंड्या, रवि ओझा, तुषार पंड्या, विद्यालय की प्राचार्या गायत्री राजपूत, सरजू राम सिन्हा, सीताराम पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।