महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25सितम्बर। जनपद पंचायत महासमुंद क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 6 करोड़ 30 लाख 599 हजार रुपए की बड़ी सौगात मिली है। वीबी जीरामजी के तहत महासमुंद जनपद पंचायत की 105 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों में पेयजल एवं स्वच्छता, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, शेड, प्रतीक्षालय, सोखपिट, जल संचयन, तालाब निर्माण के अलावा वृक्षारोपण,सामुदायिक नाली निर्माण सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके लिए जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 105 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत ये कार्य गांवों के विकास को नई गति देंगे।