महासमुन्द

पितरों का तर्पण 26 से, 10 अक्टूबर को पितृ अमावस्या
25-Sep-2026 3:50 PM
पितरों का तर्पण 26 से, 10 अक्टूबर  को पितृ अमावस्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

ंमहासमुंद,25सितम्बर। पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व श्राद्ध पक्ष कल 26 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है। पितृ पक्ष के दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म कर उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार की सुख.समृद्धि की कामना करेंगे। यह पक्ष सर्व पितृ अमावस्या तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन संबंधित तिथि के अनुसार पूर्वजों का श्राद्ध किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पितृ पक्ष में जल, तिल,कुश और पिंड अर्पित करने का विशेष महत्व है। इन दिनों लोग पितरों का स्मरण कर विधि.विधान से श्राद्ध तथा अनेक लोग ब्राह्मण भोजन, गौसेवा, अन्नदान और जरूरतमंदों को वस्त्र दान भी करते हैं। महासमुंद सहित जिले के विभिन्न मंदिरों और तीर्थ स्थलों में तर्पण एवं श्राद्ध कर्म के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।  हिंदू पुराणों के अनुसार इस दौरान मांगलिक कार्यों से परहेज किया जाता है। जबकि पूजा-पाठ, जप, दान और सेवा कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। पितृ पक्ष की प्रमुख तिथियां 26 सितम्बर. प्रतिपदा श्राद्ध एकम, 27 सितम्बर द्वितीया श्राद्ध, 28 सितम्बर तृतीया श्राद्ध, 29 सितम्बर. चतुर्थी श्राद्ध, 30 सितम्बर .पंचमी श्राद्ध, 1 अक्टूबर षष्ठी श्राद्ध, 2 अक्टूबर सप्तमी श्राद्ध, 3 अक्टूबर .अष्टमी श्राद्ध, 4 अक्टूबर नवमी श्राद्ध(मातृ नवमी), 5 अक्टूबर दशमी श्राद्ध ,6 अक्टूबर एकादशी श्राद्ध, 7 अक्टूबर द्वादशी श्राद्ध, 8 अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध, 9 अक्टूबर चतुर्दशी श्राद्ध (घात चतुर्दशी) तथा 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या, जिनकी तिथि ज्ञात नहीं है उनका श्राद्ध होगा।


अन्य पोस्ट