महासमुन्द

अर्ली वैरायटी धान की फसल पकने की ओर, पूर्वी हवाओं से बारिश के आसार
24-Sep-2026 4:02 PM
अर्ली वैरायटी धान की फसल पकने की ओर, पूर्वी हवाओं से बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 सितंबर। अब खेतों में खड़ी 1010 किस्म धान की बालियोंं में वजन आती दिख रही हैं। गहरे हरे रंंग के दानों में जमा दूध अब पकने लगा है। सुनहरी पीली बालियां अपनी जड़ों की ओर झुकने लगी हैं।

किसान खुश थे कि दशहरे से पहले फसल काट ही लेंगे, लेकिन पूर्वी हवाओं के चलते एक बार फिर महासमुंद अंचल में बारिश के आसार हैं।  ज्ञात हो कि एमटीयू 1010 धान की एक बेहद लोकप्रिय कम अवधि (अर्ली वैरायटी) वाली उन्नत किस्म है, जो लगभग 112 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। यह किस्म कम समय में अधिक पैदावार देने और खेत को अगली फसल के लिए जल्दी खाली करने के लिए जानी जाती है।


अन्य पोस्ट