महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 सितंबर। खेल संघ जगदीशपुर-नरसिंगपुर द्वारा नुआखाई के अवसर पर आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच में सुलोनी (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) ने न्यू फ्रेंड्स क्लब को पेनल्टी शूटआउट में पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया।
विजेता सुलोनी टीम को स्व. ए.डी. सिंह की स्मृति में ट्रॉफी एवं ?21,000 नकद राशि प्रदान की गई। उपविजेता न्यू फ्रेंड्स क्लब को स्व. यशोदा कलेत की स्मृति में ट्रॉफी एवं ?15,000 नकद प्रदान किए गए।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व फुटबॉल खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया।
खेल संघ के पदाधिकारी लोरीश गुरुजी ने बताया कि क्षेत्र में फुटबॉल खेल की पुरानी परंपरा रही है। संघ के अध्यक्ष अनिमेष बढ़ाई ने कहा कि युवाओं के शारीरिक विकास हेतु खेल महत्वपूर्ण हैं तथा आगामी सत्र में पेशेवर टीमों को भी आमंत्रित करने की योजना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जेएमएस के पूर्व प्राचार्य डब्ल्यू. कलेत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अनिमेष सिंह बढ़ाई, सुभाष चंद्र नंद, आंबेडकर पांडव, ऋषिकेश नायक, अजय सिंह, अनिश कलेत, लोरीश गुरुजी, राकेश नंद, महेंद्र साहू सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।