महासमुन्द

चंद्रनाहु कुर्मी महिला महासभा का तीज मिलन
24-Sep-2026 2:55 PM
चंद्रनाहु कुर्मी महिला महासभा का तीज मिलन

महासमुंद,24 सितम्बर। चंद्रानाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज रायपुर राज महासमुंद व अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा महासमुंद ने संयुक्त रूप से तीज मिलन मनाया।

 शिव- पार्वती की पूजा-अर्चना के पश्चात् भजनों कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद खेल प्रतियोगिता व इनाम वितरण के पश्चात सभी महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर भेंट किया गया। दौड़ में प्रथम मेनका, द्वितीय कविता, तृतीय लोकेश्वरी रही। वाक एंड रेंप प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गा, द्वितीय लुुकेश्वरी, तृतीय प्रियंका रही।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज अध्यक्ष रमा चंद्राकर, सचिव शशि चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, द्रोपती चंद्राकर, सावित्री चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, निरजना चंद्राकर, डा.रश्मि चंद्राकर, प्रियंका कौशिक, ओमेश्वरी, आरती, चंचल, रेवती, मेनका, गीतांजली, जयश्री, शालिनी, पिंकीलता,कामिनी, कौशिल्या, हुलसी, ईश्वरी, दुर्गा, नमिता, दामिनी, लुकेश्वरी, ख़ुशबू, किरण, सावित्री, मंजू, अर्चना, खिलेश्वरी, माधुरी, कविता, राधिका, मोतीम, मीना, निधि, कमला आदि उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट