महासमुन्द

बेकाबू टे्रलर की टक्कर से ट्यूबलर पोल व ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त
23-Sep-2026 4:28 PM
बेकाबू टे्रलर की टक्कर से ट्यूबलर  पोल व ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23सितम्बर। मंगलवार सुबह नेहरू चौक महासमुन्द में एक अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से नगर पालिका द्वारा स्थापित ट्यूबलर पोल एवं ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ को निर्देशित किया कि घटना के संबंध में तत्काल थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित कर आवश्यक पुलिस कार्रवाई कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त नगर पालिका की परिसंपत्तियों का मौके पर निरीक्षण कर आर्थिक क्षति का विस्तृत आकलन कराया जाए।

कहा कि सार्वजनिक संपत्तियां नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए स्थापित की जाती हैं। किसी वाहन की लापरवाही अथवा दुर्घटना के कारण इन परिसंपत्तियों को होने वाली क्षति से नगर पालिका पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ता है।

इसलिए क्षति का आंकलन कर नियमानुसार संबंधित वाहन स्वामीध्उत्तरदायी व्यक्ति से क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जाए।

अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ट्रैफिक सिग्नल एवं प्रकाश व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। ताकि नागरिकों को असुविधा न हो और नेहरू चौक की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


अन्य पोस्ट