महासमुन्द

जनदर्शन में 77 आवेदन
23-Sep-2026 4:24 PM
जनदर्शन में  77 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23सितम्बर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में जिले के अलग.अलग विकासखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित कुल 77 आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कर्मचारी पेंशन से संबंधित प्रकरण, नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान, बेलसोंडा से बेमचा माइनिंग नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने अथवा बोरिंग खनन,आर्थिक सहायता प्रदान करने, वन भूमि पट्टा दिलाने, श्रमिक पंजीयन में संशोधन कराने तथा मितानिन नियुक्ति,सीसी रोड निर्माण, अनुकम्पा नियुक्ति,जाति प्रमाण पत्र बनाने, पडक़ीपाली से हाड़ाबंद तक सडक़ निर्माण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन मिले। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट