महासमुन्द

पौनी-पसारी बंद करने की पुलिस से शिकायत
23-Sep-2026 4:02 PM
पौनी-पसारी बंद करने की पुलिस से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23सितम्बर। ग्राम भुरका के कृपाराम साहू ने परिवार को गांव से बहिष्कृत कर पौनी पसारी बंद करने की शिकायत कोतवाली में की है। नामजद शिकायत में बताया गया है कि कुछ लोगों ने ईष्र्यावश उनके खेतों में काम करने आने वाले मजदूरों को काम करने से मना किया तथा परिजनों से बात करने पर अथवा उनकी दुकान से लेन-देन करने पर 5 हजार रूपये अर्थदंड लगाया गया है। कृपाराम साहू और उनके बेटे रोहित साहू ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार व बच्चे कुछ ग्रामीणों के उक्त निर्णय से भयभीत हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। श्री साहू ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दुकान के बगल में छोटा सा कमरा बनाकर वहां आटा चक्की का संचालन किया जा रहा है।

इसी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। इससे ईष्र्या रखने वालों ने 20 सितम्बर को बैठक कर मकान को तोडऩे कहा।

गांव वालों ने कहा कि मकान निर्माणाधीन था तब किसी ने आपत्ति नहीं की और भी कई लोगों का शासकीय भूमि पर कब्जा है। मैंने मकान तोडऩे से मना किया तो मेरे परिवार को बहिष्कृत करने का निर्णय लिया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट