महासमुन्द

नसबंदी के लिए वही कुत्ते बार-बार न पकड़ाएं, इसलिए कान पर वी-शेप कट लगाकर छोड़ रहे
15-Sep-2026 7:30 PM
नसबंदी के लिए वही कुत्ते बार-बार न पकड़ाएं, इसलिए कान पर वी-शेप कट लगाकर छोड़ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 15 सितम्बर। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट के खतरे को कम करने के लिए नगर पालिका ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में नसबंदी अभियान शुरू किया है। तुमाडबरी स्थित मणिकंचन केंद्र परिसर में जुलाई से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक करीब 480 आवारा कुत्तों की नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण और कृमिनाशक उपचार किया जा चुका है।

अभियान की खास बात यह है कि कुत्तों को पकडऩे से लेकर उपचार के बाद वापस छोडऩे तक उनकी पहचान और लोकेशन का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। शहर के अलग-अलग वाहों और मोहल्लों से आवारा कुत्तों को पकडऩे के लिए मध्य प्रदेश से छह सदस्यीय प्रशिक्षित टीम पहुंची है।

यह टीम कुत्तों को सुरक्षित तरीके पकडक़र एबीसी सेंटर लाती है। जिस जगह से कुत्ते को पकड़ा जाता है, वहां उसकी तस्वीर और लोकेशन जीपीएस कैमरे से दर्ज की जाती है। इस रिकॉर्ड के आधार पर ऑपरेशन के बाद कुत्ते को उसी इलाके में वापस छोड़ा जाता है। इससे यह भी पता रहता है कि कौन-सा कुत्ता किस क्षेत्र से लाया गया था।

इस तरह ऑपरेशन के 3-4 दिन बाद तक निगरानी नसबंदी के बाद कुत्तों को तुरंत वापस नहीं छोड़ा जाता। बल्कि उन्हें 4 से 5 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाता है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है और टांकों के ठीक होने का इंतजार किया जाता है। जब कुत्ता पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है, तब उसे उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाता है, जहां से उसे पकड़ा गया था।

खबर तैयार करते वक्त एबीसी सेंटर में करीब 50 कुत्ते रखे गए हैं। सेंटर में एक साथ 80 से 120 कुत्तों को रखने की क्षमता है। यहां जुलाई से अब तक 480 कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण और नसबंदी की गई है। सेंटर में नर-मादा और उनके पिल्लों को रखने अलग-अलग बाड़े का इंतजाम है।

नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुत्ते के कान के ऊपरी सिरे पर छोटा च्वी-शेपज् कट लगाया जाता है। यह उसकी पहचान का निशान होता है। आगे जब टीम किसी इलाके में कुत्तों को पकडऩे पहुंचेगी तो इस निशान से आसानी से पता चल सकेगा कि संबंधित कुत्ते की नसबंदी पहले ही हो चुकी है। इससे ऐसे कुत्तों को दोबारा पकडऩे की जरूरत नहीं पड़ेगी और टीम का समय भी बचेगा।

पशु चिकित्सक डॉ. पीयूष कुमार साहू के अनुसार एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के साथ रेबीज के खतरे को कम करने के लिए नसबंदी और टीकाकरण लगातार किया जा रहा है। कुत्ते को पकडऩे की जगह की तस्वीर और जीपीएस लोकेशन दर्ज होने से नसबंदी अभियान का पूरा रिकॉर्ड तैयार हो रहा है। कान पर लगाए गए निशान से आपरेशन वाले कुत्ते की पहचान भी आसान हो रही है। यानी एक ही कुत्ते को बार-बार पकडऩे के बजाय टीम उन कुत्तों तक पहुंच सकेगी, जिनकी अभी नसबंदी नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट