महासमुन्द

2 जगह लूट
15-Sep-2026 5:17 PM
2 जगह लूट

महासमुंद, 15 सितम्बर। महासमुंद जिले में 13 सितंबर को लूट की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना बिरकोनी में फ्लोटेक्स सोलर कंपनी के पास शाम करीब 6 बजे हुई, जहां पैदल सब्जी लेकर लौट रहे तरुण कुमार नेताम और उसके दोस्त भीषम निर्मलकर को काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवकों ने घेर लिया।
आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को धमकाया और दो युवक स्कूटी से उतरकर चाकू मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद तरुण की जेब से करीब 30 हजार रुपए कीमत का मोबाइल, जिसमें आइडिया कंपनी का सिम चालू हालत में था, और 500 रुपए नकद लूट लिए गए। जाते समय एक युवक ने अपना नाम राहुल बताते हुए तरुण को धमकी दी कि ‘’तुझे जो उखाडऩा है उखाड़ लेना’  और तीनों काले रंग की स्कूटी से फरार हो गये।


अन्य पोस्ट