महासमुन्द
महासमुंद,12 सितम्बर। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी भंवरपुर के ग्राम बड़े साजापाली में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 10 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे परदेशी यादव पिता धोबाराम यादव निवासी कुदरीपारा बांकीमोंगरा, जिला कोरबा को घायल अवस्था में श्रीश्याम अस्पताल भंवरपुर लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चौकी भंवरपुर में मर्ग क्रमांक 126-2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच सउनि प्रकाश नंद द्वारा प्रारंभ की गई। शव के निरीक्षण पर सिर और शरीर पर गंभीर चोटें, खरोंच और संघर्ष के स्पष्ट निशान मिलेे। डॉक्टर द्वारा की गई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ट्रॉमेटिक इंजुरी और इंटरनल सेरेब्रल हेमरेज बताया गया तथा नेचर मोस्ट प्रोबेबली होमिसाइडल लेख किया गया।
मर्ग जांच के दौरान मृतक के भांजे अमन कुमार साहनी सहित पंचों ने शिकायक कर भानूप्रताप लहरे निवासी बांकीमोंगरा कोरबा और मनोहर कोसरिया निवासी बड़े साजापाली महासमुंद पर हत्या का संदेह जताया। जांच में प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध प्रमाणित होने पर कल 11 सितंबर को चौकी भंवरपुर में अपराध क्रमांक 0-2026 धोरा 103-1,3-5, बीएनएस की बिना नंबरी नालसी, आरक्षक क्रमांक 429 इतवारी ओगरे ने थाना बसना लाकर पेश की। जिस पर थाना बसना में असल अपराध हत्या कायम कर विवेचना में लिया गया है।