महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 सितम्बर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य अरुण प्रधान उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के संयोजन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन डीएलएड छात्राध्यापकों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्राध्यापक सोहद्रा साहू, हेमकल्याणी पटेल एवं तन्नू दीवान ने शिक्षकों के सम्मान में सामूहिक गीत, सुरेश कुमार साहू द्वितीय वर्ष, वीरेन्द्र साहू प्रथम वर्ष ने एकल गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के निर्देशन में द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक ज्योति जगत, कुसुम दीवान व प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक यामिनी साव, रेणु वर्मा, दीक्षा साहू, संजुलता बरिहा, सरिता सिदार,ए अर्चना भोई ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत की।
छात्राध्यापकों के इस आयोजन से अभिभूत होकर प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान एवं उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षा शास्त्री सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक से राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। हम सबको मिलकर राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।
सहायक प्राध्यापक सुलमा द्विवेदी, संतोष साहू, किरण कन्नौजे, सुमन दीवान, तिलोतमा प्रधान, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू ने छात्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने अच्छे कार्यों से समाज के लिये प्रेरणा स्रोत बन सकता है। शिक्षक के पास एक ऐसा बीज होता है जो धूल और धूप में बस जाता है। एक बदली बरसती है और विशाल बरगद बन जाता है।