महासमुन्द

अमलीपदर के जंगल में मिला हाथ भट्टी शराब, 2 हजार किलो महुआ लाहन
11-Sep-2026 3:03 PM
अमलीपदर के जंगल में मिला हाथ भट्टी शराब, 2 हजार किलो महुआ लाहन

एक बंदी, दो फरार
महासमुंद,11सितम्बर।
अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के खिलाफ  आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमलीपदर के जंगलों में अंतरराज्यीय स्तर पर महुआ शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता ने दो प्रकरणों में 468.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और शराब बनोने के लिए तैयार 2000 किलो महुआ लाहन जब्त किया। शराब की कीमत 93 हजार 640 रुपए और लाहन की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। मौके पर 2 हजार किलो लाहन नष्ट किया गया।

गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडेय के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने शिशुपाल पर्वत के पास अमलीपदर के जंगल में दबिश दी। छत्तीसगढ़-ओडि़शा सीमा से लगे इस इलाके में पानी के स्रोत का फायदा उठाकर झाडिय़ों के पीछे 200 किलो क्षमता वाले ड्रमों में लाहन सड़ाकर शराब तैयार की जा रही थी। टीम को देखते ही भट्टी चला रहे तीन लोगों में से दो भाग निकले, जबकि टीम ने पीछा कर मंगलू बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 450 बल्क लीटर महुआ शराब और 2000 किलो लाहन जब्त हुआ। आरोपी के खिलाफ  आबकारी एक्ट की धारा 34-1 क, 34-2 एवं 59 क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं आरण्ड में धर्मेंद्र साहू के कब्जे से 18.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई। धारा 34-1क, 34-2 व 59 क के तहत केस दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट